फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा जोधादास एकेडमी के 4 खिलाड़ी अग्निवीर में चयनित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18पंकज, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। गांव महरमपुर स्थित बाबा जोधादास खेल एकेडमी के चार वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन खेल कोटे के तहत अग्निवीर योजना में हुआ है। पंकज, साहिल और गौरव का चयन क्लर्क विभाग में हुआ है जबकि ललित का चयन तकनीकी विभाग में हुआ है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने भिवानी में आयोजित अग्निवीर रैली में हिस्सा लिया था, जिसका परिणाम हाल ही में जारी किया गया। चयन की खबर मिलते ही एकेडमी और गांव में खुशी का माहौल बन गया।
कोच नरेश ढिल्लों ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक एकेडमी के 10 खिलाड़ी सेना में और 8 खिलाड़ी ग्रुप डी में चयनित हो चुके हैं। ग्रुप डी में तीन महिला खिलाड़ी मनीषा, ललिता और निकिता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
बचपन से सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहता था। वॉलीबॉल खेल ने मेरे सपने को पूरा कर दिया। -पंकज, वॉलीबॉल खिलाड़ी
बॉक्स
दोस्तों को अभ्यास करते हुए देखकर मैनें अभ्यास करना शुरू किया था। साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड का अभ्यास भी कर रहा था। -साहिल, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन

बॉक्स
गत प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई थी और मुकाबलों के दौरान कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, यह सिखने को मिला था। मैं वॉलीबॉल खेल से हमेशा जुड़ा रहुंगा। -ललित, वॉलीबॉल खिलाड़ी

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था, इस दौरान वॉलीबाल खेलना शुरू किया। क्षेत्र में वॉलीबॉल के उत्थान के लिए कार्य करूंगा। -गौरव, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें