फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शंकर लाल सोनी के चेयरमैन बनने पर समाज में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शंकर लाल धूपड सदस्य राष्ट्रीय परिषद भाजपा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने आजाद चौक पर आतिशबाजी व लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास शंकर लाल धूपड को चेयरमैन बनाकर समाज पर विश्वास जताया है पूरा स्वर्णकार समाज इस भारतीय जनता पार्टी के निर्णय का स्वागत करता है। शंकर लाल धूपड इससे पहले भी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व महेंद्रगढ़ के प्रभारी भी रहे हैं। अब शिक्षा बोर्ड के कार्य को भी नई बुलंदियों पर ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज महेंद्रगढ़ के लोगों ने भिवानी शिक्षा बोर्ड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर शंकर लाल धूपड़ को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें