फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाद बिक्री केंद्र से 385 बैग डीएपी वितरित

Sat, 25 Oct 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- रेलवे रोड पर सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों की लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डीएपी खाद लेने के लिए शनिवार को सरकारी खाद केंद्र के बाहर किसानों की दोपहर तक लंबी कतार लगी रही। कुल 125 किसानों को 385 बैग डीएपी का वितरण किया गया। 615 बैग डीएपी खाद केंद्र पर शेष रह गई है। शनिवार को शाम को 600 बैग की गाड़ी ओर पहुंच गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसान रबी की फसल की तैयारी में जुट गए हैं। किसान जल्द सरसों व गेहूं की बिजाई करना चाह रहे हैं। इसलिए किसान पहले अपने खेत में डीएपी खाद डालना चाहते हैं ताकि बिजाई के बाद फसल अच्छी हो सके। जिले में रबी फसल में मुख्य रूप से सरसों व गेहूं की बिजाई अधिक की जाती है।
एक किसान को एक से दो एकड़ पर एक-एक डीएपी खाद, तीन से पांच से दो डीएपी बैग और पांच से अधिक एकड़ पर तीन बैग डीएपी खाद दी जा रही है जो न के बराबर है। अक्तूबर में 3300 बैगों का वितरण किया जा चुका है। शुक्रवार शाम को एक हजार बैग डीएपी खाद को पहुंचा। शनिवार को वितरित करना शुरू किया गया। 600 बैग डीएपी ओर पहुंच गया।
विज्ञापन

-
वर्जन:
सरकारी खाद केंद्र पर खाद की कोई कमी नहीं है। केंद्र पर यूरिया के बैग रखे हैं। शुक्रवार देर शाम एक हजार डीएपी की गाड़ी खाद केंद्र पर पहुंची गई है। ढाई हजार खाद के बैगों की डिमांड की जा चुकी है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- जगराम, मैनेजर, हैफड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें