फोटो नंबर- 10रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत-संस्थ
नारनौल। नीडी हेल्प ग्रुप के सचिव संदीप जैन के जन्मदिन के अवसर पर नागरिक अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। 38 युवकों ने रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन राकेश यादव की अध्यक्षता में किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार व कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. अशोक कुमार ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त मरीज को सबसे पहले रक्त की जरूरत होती है, लेकिन रक्त मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होता। रक्त का उत्पादन भी नहीं किया जा सकता। डॉ. राजवती यादव ने बताया की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, रक्तदान करने से बीपी, हार्ट व मोटापा जैसी बीमारियों से निजात मिलती है। इस अवसर पर मनीष गोगिया, डॉ. शिव कुमार, विपिन शर्मा, अनिल शर्मा, प्रवेश जांगिड और मदन लाल गोगिया आदि उपस्थित रहे।