फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 37 नए कोरोना संक्रमित आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 37 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3528 हो गई है। 38 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3095 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 404 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 3 अक्टूबर तक 103961 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 63547 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 61517 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 710 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण में मामले में शहर में कम होने का नाम नहीं ले रहे है। शनिवार को भी अकेले नारनौल शहर में 16 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये है। वहीं गांवों में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। ज्यादातर मामले एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।
जिलाधीश ने 29 नवंबर तक सामाजिक दूरी बनाए रखने के किए आदेश जारी
जिलाधीश आरके सिंह ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए तुरंत प्रभाव से 29 नवंबर तक सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, राजनीतिक, धार्मिक, रैलियों और पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बाजार व अन्य स्थानों पर लोगों की सामूहिक सभा के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को रोकने व जनता को कोई असुविधा न हो इसलिए सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, राजनीतिक, धार्मिक, रैलियों और पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बाजार और अन्य स्थानों पर लोगों की सामूहिक सभा के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। इन आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन आदेशों को लागू करवाने की जिम्मवारी पुलिस अधीक्षक व संबंधित एसडीएम की रहेगी।
विज्ञापन

संक्रमितों की सूची
चितलांग -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -2, मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल -3, आदर्श नगर नारनौल -1, महावीर चौक नारनौल -1, नारनौल न्यू कोर्ट -1, सुरजनवास -1, निंबेड़ा -1, इकबालपुर नंगली -1, खटोटी कला -1, कोजिंदा -1, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-1, वार्ड नंबर 2 कनीना -4, बाछौद-2, महासर-1, वार्ड नंबर 1 अटेली-2, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़-2, मोहनपुर -1, रघुनाथपुरा -1, बलाहा कला -1, नारनौल हाउसिंग बोर्ड -1, नौताना-1, मोहल्ला कैलाश नगर-5, मोहल्ला केशव नगर नारनौल -1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें