भाविप द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
नारनौल। भारत विकास परिषद की ओर से गांव कांवी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 मरीजों ने जांच कराई। 54 व्यक्तियों का मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
शाखा सचिव नरोतम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सरपंच नित्यानंद यादव ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय सचिव महेंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार यादव एडवोकेट चेयरमैन आरपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन तथा मुरारी लाल शर्मा पूर्व सचिव मार्किट कमेटी भी मौजूद रहे। प्रांतीय सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि संस्कार जनित सेवा परिषद् का प्रथम एवं अहम् लक्ष्य रहता है।
मुख्य अतिथि नित्यानंद यादव ने परिषद के परोपकारी कार्य के लिए परिषद के सदस्यों को साधुवाद दिया। राजकुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। महेंद्र शर्मा ने परिषद के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं परिषद के द्वारा संचालित गुरुग्राम में फरीदाबाद में चल रहे मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाओं का उल्लेख किया। शाखा अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि नारनौल शाखा अब तक 24 शिविरों के माध्यम से 4000 से अधिक लोगों की आंखों रा ऑपरेशन करवा चुकी है और परिषद की ओर से सेवा कार्य सदैव किसी न किसी रूप में चलता रहता है। इस अवसर पर डॉ. आरबी यादव, अनिल बंसल, रमेश सचदेवा, बलदेव सिंह चहल, विष्णु शर्मा, अशोक कुमार, हितेंद्र बोहरा, सुभाष सिंगला, प्रदीप यादव, राकेश शर्मा, भीमसेन शर्मा, हरिकिशन गौड़, अजय शर्मा, गजेन्द्र शर्मा कांवी, अमर सिंह, सुभाष कांवी मौजूद रहे। शिविर संयोजक संजय शर्मा और सुभाष सिंगलाने बताया कि रोगियों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।