फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 150 किसानों को 350 बैग यूरिया खाद का किया वितरण

Mon, 08 Dec 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर लगी किसानों की लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में स्थित सरकारी खाद केंद्र पर बुधवार को 150 किसानों को 350 बैग यूरिया वितरित की गई। खाद आने की सूचना के बाद किसान सुबह नौ बजे से ही लाइनों में लग गए। यूरिया खाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ. अजय कुमार की निगरानी में वितरित किया गया।
विज्ञापन

खाद केंद्र के कर्मचारी खुशीराम व नरेंद्र ने बताया कि शनिवार व रविवार को सरकारी खाद केंद्र पर 2000 यूरिया बैग पहुंचे थे। दो दिन अवकाश होने के बाद सोमवार को किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा है।
सोमवार को भ खाद केंद्र पर 167 किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे। 150 किसानों को 350 बैग खाद का वितरित किया गया था। 17 किसानों को ऑनलाइन रिकार्ड में यूरिया खाद लेने का कोटा पूरा होने पर वापिस भेजा गया। सरकारी खाद केंद्र पर 1650 यूरिया बैग शेष है जिन्हें मंगलवार को किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक किसान को सीजन के हिसाब से मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन रिकार्ड के हिसाब से एक एकड़ पर दो यूरिया के बैग दिए गए है। जिन किसानों ने पहले ही यूरिया खाद ले रखा है या ऑनलाइन रिकार्ड के हिसाब से उसके दो बैग पूरे हो चुके हैं उन्हें मना किया जा रहा है।
-

- वर्जन:
सोमवार को 150 किसानों को 350 यूरिया बैग का वितरण किया गया है। 1650 यूरिया बैग केंद्र पर शेष है। मंगलवार को किसानों को नियमानुसार वितरण किया जाएगा। -जगराम, प्रबंधक, हैफेड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें