फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे 3349 विद्यार्थी

Sun, 12 Jan 2025 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को आयोजित जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा/जेएनवीएसटी-2025 परीक्षा महेंद्रगढ़ के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 3349 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य राजीव सक्सेना पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा ने बताया कि अटेली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 288, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 250, कनीना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 370, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 360, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 359, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 312, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 309, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 307, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नांगल चौधरी में 326 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें