अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। लावारिस गोवंश को पकड़ने की मांग को लेकर गोभक्ताओं ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा। गोभक्तों ने मृत गोवंश दबाने के मामले को भी उठाया। गोभक्तों ने कहा कि लावारिस गोवंश सड़कों से लेकर गोशालाओं तक हर जगह दम तोड़ रहे हैं। गोवंश को जमीन में दबाने के लिए भी व्यवस्था नहीं कर पा रहे।
गोभक्तों ने वीरवार को तहसीलदार सुभाषचंद को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साथ ही उन गोवंश की दुर्दशा के फोटो भी तहसीलदार को दिखाए गए। तहसीलदार ने कहा कि शुक्रवार को सचिव के साथ मुआयना करेंगे। लावारिस गोवंश के लिए प्रबंध कराएंगे। गोवंश को अच्छी तरह से मिट्टी में दबाया जाएगा। अगर कहीं लावारिस गोवंश सड़कों पर होंगे तो उनके बारे में सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे।
गोभक्त जितेंद्र, राजेश कुमार, रेणू, प्रवीण, आशीष कुमार, राजू शर्मा, अंकित मिश्रा ने बताया कि नपा ने गोवंश के शवों और कंकालों को दबाने की बजाए केवल ढकने का कार्य किया गया। खुले में गोवंश के शवों को आज तक नहीं दबाए गए हैं। जिस कारण आज भी गोवंश के शव और कंकालों को आवारा पशु-पक्षी नोंच रहे है। पूरा वातावरण दूषित हो रखा है जिससे खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है।
सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सैनी ने कहा कि अगले सप्ताह डीसी से मिलेंगे और लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग की जाएगी। प्रशासन नगर पालिका के माध्यम से लावारिस पशुओं को पकड़वाए। लावारिस पशुओं के कारण सब्जी मंडी में आढ़तियों को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है।