फोटो नंबर- 25नारनौल स्थित रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम के लिए रवाना होती महिला क्रिकेट टीम।
नारनौल। खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए जिले से करीब 300 खिलाड़ी विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए। खेल महाकुंभ का आयोजन 24 से 26 सितंबर तक सात जिलों में किया जाएगा।
पंचकूला में टेबल टेनिस, जूडो, वॉलीबॉल, कुश्ती, कराटे व पुरुष हॉकी का आयोजन किया जाएगा। वहीं क्रिकेट व वेटलिफ्टिंग खेल गुरुग्राम, कबड्डी व तीरंदाजी खेल पलवल, खोखो पानीपत में, जिमनास्टिक व स्विमिंग खेल अंबाला में आयोजित किए जाएंगे। खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए 16 सदस्या महिला क्रिकेट टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हुई।
कोच अशोक माधव ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम ने गत प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया था और आगामी प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे थे।
जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि खेल महाकुंभ में जिले से करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों में उत्साह है। उम्मीद है जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक जीतेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।