फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने लोकगीतों और लोक नृत्य से तालियां बटोरी

Tue, 23 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 16लोकगीत व लोक नृत्य के विजेता प्रतिभागी प्रशंसा पत्र के साथ।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पर्व के सातवें दिन गतिविधियां कराई गईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार खगनवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृति को जिंदा रख सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की वर्ग अनुदेशिका मनीषा यादव के मार्गदर्शन रितु व निशा के सहयोग से किया। इसमें बच्चों ने लोकगीतों और लोक नृत्य से तालियां बटोरी। मंच संचालन निधि यादव ने किया। इन कार्यक्रमों के साथ संस्थान में सफाई अभियान भी चलाया।
एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नए स्टार्टअप शुरू करने के बारे में बताया। इसके लिए केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके द्वारा हम स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं जो उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण जांगड़ा, वर्ग अनुदेशक सुनील कोसलिया, जगदीश, राजेश, गुरदयाल, अमित, मनीषा यादव, सुदर्शन, दिनेश जांगड़ा, मनोज सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें