फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी केंद्रों पर 30 व निजी केंद्रों पर 70 प्रतिशत यूरिया उपलब्ध

Sat, 29 Nov 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19सत्यपाल,किसान,गांव-मकसूसपुर
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सरकारी खाद केंद्रों की तुलना में निजी खाद केंद्रों पर अधिक मात्रा में खाद उपलब्ध है। 30 प्रतिशत यूरिया का स्टॉक सरकारी व 70 प्रतिशत यूरिया का स्टॉक निजी केंद्रों पर उपलब्ध है। इस कारण सरकारी खाद केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान मजबूरन निजी केंद्र से 300 से 320 रुपये अधिक दाम पर खाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में अभी करीब 2700 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें से 4 सोसाइटी व 22 पैक्स पर करीब 810 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं जिले में करीब 300 निजी खाद केंद्रों पर करीब 1890 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

गत 20 दिनों में केवल 5 दिन वितरण



नारनौल स्थित सरकारी खाद केंद्र पर नियमित रूप से खाद वितरण नहीं होने के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत 20 दिनों में केंद्र पर केवल 5 दिन ही खाद का वितरण किया गया है। शनिवार को केंद्र पर 800 बैग यूरिया पहुंचा है जिसका वितरण सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


-



निजी खाद केंद्र संचालक कर रहे मनमानी

निजी केंद्र संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेच रहे हैं। किसानों ने बताया कि निजी खाद केंद्र संचालक एक बैग यूरिया 300 से 320 रुपये में देते हैं। इसके अलावा खाद के साथ फसल में छिड़काव करने वाली दवा भी अनिवार्य रूप से देते हैं।





64 फीसदी यूरिया का वितरण किया गया



रबी फसल के दौरान जिले भर में करीब 32 हजार मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जाता है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब 20549 मीट्रिक टन यूरिया की खेप जिले में पहुंची है। जिसमें से करीब 17847 यूरिया का वितरण किया जा चुका है।

-
बॉक्स



निजी केंद्र से खाद लेने गया था लेकिन मुझे एक बैग का मूल्य 320 रुपये बताया गया। वहीं दवाई लेना भी अनिवार्य बताया गया, जिसकी कीमत 430 रुपये थी।-सत्यपाल, किसान, गांव मकसूसपुर


-
बॉक्स



सरकारी केंद्रों पर नियमित रूप से खाद का वितरण नहीं किया जा रहा। वहीं निजी केंद्र संचालक मनमाने मूल्य पर खाद बेच रहे हैं। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-अमर सिंह, किसान,गांव-पटीकरा






वर्जन :

आवश्यकात अनुसार सभी केंद्रों पर खाद की खेप पहुंचाई जा रही है। एक बैग यूरिया की कीमत 266.50 रुपये है। किसान अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले संचालक की शिकायत कृषि विभाग कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। -संजय यादव, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें