फोटो नंबर-14केबीसी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-विभाग
नारनौल। जिले में ब्लॉक स्तर पर आयोजित बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण के बाद दस टीमों का चयन किया गया है। इन चयनित टीमों को मॉडल तैयार करने के लिए विभाग की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई है।
अब इन दस टीमों में से पांच श्रेष्ठ टीमों का चयन राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाना है। जिलास्तरीय चयन प्रतियोगिता 10 दिसंबर के आसपास आयोजित की जानी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एपीसी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं में उद्यमिता कौशल विकसित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रतिभागियों को अपनी व्यवसायिक रणनीति को विकसित करने, प्रस्तुत करने और उसमें सुधार करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान टीमों को व्यवसाय योजना, कार्यकारी सारांश और प्रस्तुति तैयार करनी होती है, जिसके आधार पर न्यायाधीश विभिन्न मानदंडों के अनुसार उनका मूल्यांकन करते हैं।