फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद में 26 सफाई कर्मी मिले नदारद, कटेगा वेतन

विज्ञापन
फोटो नंबर-07हाजरी लेने के दौरान मौजूद सफाई कर्मचारी। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ली। इस मौके पर गैर हाजिर 26 कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएमसी ने सफाई के प्रति कर्मचारी को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखने के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

डीएमसी ने कहा कि जो कर्मचारी अच्छा कार्य करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा। आने वाले गर्मी के सीजन को देखते हुए उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के तनख्वाह, एसीपी व पदोन्नति से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के पास अगर किसी सामान की कमी है तो उसे जल्द उपलब्ध करवाया जाए। इस मौके पर नगर परिषद के एक्सईएन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें