फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ आईटीआई में 692 में 256 सीटें अब भी रिक्त

Mon, 01 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दो बार दाखिले की तिथि बढ़ाने के बाद भी विभिन्न ट्रेडों में 256 सीटें रिक्त रह गई हैं। पांचवें चरण की काउंसिलिंग के तहत ऑन दा स्पॉट दाखिले का 30 अगस्त को अंतिम दिन था। दाखिले के अंतिम दिन 10 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 सीट और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 204 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। आईटीआई मेंऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेमी कांडेक्टर, टर्नर, फाउंडरीमैन, टीपीईएस ट्रेड में सबसे कम दाखिले हुए है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर व नोडल अधिकारी विनोद ने बताया कि संस्थान में 692 सीटों पर 436 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 256 सीट रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 205 सीटों 121 छात्राओं ने दाखिला लिया है। जबकि 83 सीटें रिक्त है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ओर आईटीआई में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि कोपा ट्रेड में 24 में 4, डीएमसी में 24 में 17, इलेक्ट्रोनिक्स मशीन में 24 में 05, फीटर में 40 में 12, फाउंडरीमैन में 24 में 4, मशिनिष्ट में 40 में 8, एमएमवी में 24 में 01, ट्रैक्टर मशीन में 40 में 11, एमसीईए में 24 में 10, पीपीओ में 20 में 06, पलंबर में 24 में 06 सीटें रिक्त हैं।
आर एंड एसी में 24 में 4, सेमी कंडेक्टर में 24 में 24, सीट मेटल में 40 में 31, सोयल टेस्टिंग में 24 में 16, टीपीईएस में 24 में 9, टर्नर में 40 में 21, वेल्डर में 80 में 51, वुड वर्क टेक्नीशियन में 24 में 13 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें