फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समारोह में 251 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Thu, 13 Aug 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान डेरोल अहीर  में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानि
विज्ञापन
कनीना। जिलास्तर पर खेलों में अव्वल आए 251 खिलाड़ियों को बुधवार को गांव ककराला में आयोजित सम्मान समारोह में मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोच प्रदीप ने बताया कि हॉकी में 3 टीमें प्रथम, फुटबॉल में दो, कबड्डी में एक टीम, बॉक्सिंग में दो खिलाड़ी, क्रिकेट, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, स्केटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज आदि खेलों में खिलाड़ियों ने गत दिनों हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया।
इनमें स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जगदेव यादव, निदेशक ओमप्रकाश, उपनिदेशक पूर्ण सिंह, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस यादव, खेल प्रमुख सोनू, विकास कोच, शाश्वत कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें