फोटो संख्या:68- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर तैयारिय
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव होंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी निष्ठा के साथ समयबद्ध पूरा करें। शहर के चौक, शहीद स्मारक व महापुरुषों की प्रतिमाएं सजाई जाएं। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल, बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार, नायब तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, मतस्य अधिकारी सोमदत्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।