फोटो नंबर- 21योग का अभ्यास करती कीर्ति। स्रोत : कोच
नारनौल। स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के तहत अंडर-11 वर्ग के मुकाबले 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक पानीपत में आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों में जिले के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। खिलाड़ी विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतने की तैयारी में जुटे हैं।
शिक्षा विभाग के एईओ विक्रम सिंह ने बताया कि स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के तहत अंडर-11 वर्ग के मुकाबले शेष रह गए थे। इनके आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में शेड्यूल जारी किया गया है।
प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, एथलेटिक्स, शतरंज, कैरम, स्केटिंग, कुश्ती, योग और जिम्नास्टिक में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने अब तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस प्रदर्शन से जिले में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। अब खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद