फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 योग शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 20 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट महेंद्रगढ़ में योग करते योग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट बुचौली में योग कार्यशाला का आयोजन कर 25 योग शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन दिल्ली एवं केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद व आयुष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम के लिए डॉ. भंवर सिंह कसाना को हरियाणा राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी कड़ी में डॉ. कसाना ने सभी जिलों की तरह महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेवारी संदीप बसई, डॉ. नेहा चौहान को जिला संयोजक बनाकर दी।
जिला संयोजकों के द्वारा आज इस कार्यशाला में जिले से 25 योग शिक्षकों को खंड स्तर पर नियुक्त कर उन्हें कार्यशाला में भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्य संयोजक डॉ. भंवर सिंह कसाना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक डॉ. नेहा चौहान ने योग शिक्षकों को सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। संदीप बसई ने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पूरे जिले से 25 योग शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें