फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीजन में 25 डेंगू और दो मलेरिया के मरीज मिल चुके

Thu, 11 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सितंबर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस सीजन में 25 डेंगू और दो मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या ओर भी बढ़ सकती है। इसके पीछे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बारिश होना भी प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर लार्वा की जांच कर रहा है। वहीं, जिन घरों में लार्वा पाया जाता है, उन्हें नोटिस भी दिया जा रहा है। इस बार अगस्त में डेंगू मरीज बहुत कम मिले थे, इसके बाद सितंबर में डेंगू संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू के मरीज नवंबर तक मिलने की संभावना रहती है। इसके पीछे शहर में फॉगिंग नहीं होना भी एक प्रमुख कारण है। नगर परिषद द्वारा उसी स्थान पर फॉगिंग करवाई जाती है, जिस स्थान पर डेंगू मरीज मिला है। इसकी वजह से भी मच्छर लगातार बढ़ रहे हैं। अगर नगर परिषद शहर में फॉगिंग करवा दे तो डेंगू पर अंकुश लग सकता है, लेकिन वह डेंगू मरीज मिलने के बाद करवा रही है।
बता दें कि 2020 में जिले में डेंगू के 7 मरीज मिले थे। 2021 में बढ़कर 161 पहुंच गए थे। इसके बाद 2022 में 72, 2023 में 44 और 2024 में 62 डेंगू संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं इस वर्ष अब तक 25 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें