फोटो 5नांगल चौधरी मार्केट कमेटी के चेयरमैन व उपचेयरमैन के पदभार समारोह के दौरान मौजूद पूर्व
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी की अनाज मंडी सियासी और सामाजिक हलचल का केंद्र बनी रही, जब मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन रमाशंकर आंतरी वाले और वाइस चेयरमैन राधेश्याम सैनी ने पदभार संभाला।
इस मौके पर नवनियुक्त सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करना जानती है। डाक्टर अभय सिंह ने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के उपरांत नांगल चौधरी अनाज मंडी में विकास के कई काम हुए हैं और अब यह मंडी एक विकसित मंडी बन चुकी है।
चेयरमैन पद संभालते ही रमाशंकर आंतरी वाले ने कहा कि कमेटी का हर निर्णय किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगा। वाइस चेयरमैन राधेश्याम सैनी ने भी सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर गौड़ परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश सैनी, उप चेयरमैन मुकेश शर्मा, पार्षद निहाल सिंह, पार्षद रमेश मीणा, शिव कुमार शर्मा, ताराचंद शर्मा, सैनी सभा के प्रधान बलबीर सैनी आदि मौजूद रहे।