फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू पर है 22 मुकदमे दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सुरेंद्र उर्फ चीकू के खिलाफ गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजस्थान के अलवर, झुंझुनू व जयपुर में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 22 से मुकदमे दर्ज है। मार्च 2021 में भी अटेली में एक प्लांट पर जबरन कब्जा करने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान भी प्रदीप नामक व्यक्ति से सुरेंद्र उर्फ चीकू व उसके साथियों ने 16 लाख रुपये भी ले लिए थे और प्लाॅट भी नाम नहीं करवाया था। इसके बाद सीआईए ने गिरफ्तार किया था। हालांकि अधिकांश मामलों में सुरेंद्र उर्फ चीकू बरी हो चुका है।
विज्ञापन

नारनौल के गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के घर व उनके सहयोगियों के घर पर ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह छापे मारे। इससे पहले फरवरी में सुरेंद्र उर्फ चीकू व उसके साले के घर पर एनआईए की टीम ने छापे मारे थे। उस समय टीम ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के घर से हरियाणा और राजस्थान में बेनामी जमीन के कागजात, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य समान जब्त किया था। इस जांच के बाद 4 मार्च को दोबारा छापे मारे गए। अब इस जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी की टीम ने एक साथ 7- 8 जगह पर छापे मारे है। इस दौरान रामपुरा के नरेश को ईडी अपने साथ ले गई, वही गहली का शेर सिंह घर पर नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों को समन देकर टीम चंडीगढ़ चली गई। समन में बुधवार को शेर सिंह को चंडीगढ़ पहुंचने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें