फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनुपस्थित, नहीं चुने चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी अनुपस्थित, नहीं चुने चेयरमैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
द महेंद्रगढ़ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के नहीं पहुंचने के कारण स्थगित हो गया है। चुनाव की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है। चेयरमैन पद के लिए जोन-2 से डायरेक्टर कंवर सिंह यादव और जोन-3 से राजेंद्र शर्मा प्रबल दावेदार हैं। करीब 2.30 बजे तक इंतजार के बाद जब चुनाव अधिकारी बैंक नहीं पहुंचे तो जीएम रामबीर यादव ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी। चुनाव अधिकारी के नहीं पहुंचने पर अलग-अलग चर्चाएं हैं। दी केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन का आज महेंद्रगढ़ बैंक में चुनाव होने थे। इसमें दस डायरेक्टर और दो अधिकारियों को मिलाकर 12 वोट बनते हैं। शुक्रवार को एक अधिकारी प्रतिनिधि सहित सात लोग मौजूद थे जबकि चुनाव अधिकारी सहित पांच लोग अनुपस्थित थे।

दस में से छह डायरेक्टर पहुंचे
केंद्रीय सहकारी बैंक के जिला महेंद्रगढ़ में चेयरमैन चुनने के लिए 12 वोट होते हैं। इनमें से दस वोट अलग-अलग जोन के डायरेक्टर के होते हैं। इसके अलावा हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव पैक्स बैंक के एमडी और रजिस्ट्रार को वोट डालने का अधिकार होता है। एमडी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में कुलदीप कौशिक को वोट डालने के लिए भेजा था जबकि रजिस्ट्रार का प्रतिनिधि डिप्टी रजिस्ट्रार अनिल कुमार गौड को आना था, जो चुनाव अधिकारी भी हैं। वे नहीं पहुंच पाए। बैठक में जोन-2 के डायरेक्टर कंवर सिंह यादव, 4 से बलीराम, 5 से दीपक, 6 से रामनिवास, 8 से रामंचद्र, 9 से किरोस्ता पहुंची। बैठक में शिक्षामंत्री के भाई राजेंद्र शर्मा, जोन-1 से पृथ्वी सिंह नंबरदार, जोन -7 से वेद प्रकाश, 10 से नीलम गुप्ता चुनाव में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


देवेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक
वीरवार को रात 10.30 बजे हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव के आवास पर आधे घंटे तक बैठक चली। बैठक में देवेंद्र यादव, जोन-2 से डायरेक्टर कंवर सिंह यादव और तीन से डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा शामिल थे। करीब आधे घंटे चली मीटिंग में कंवर सिंह यादव को सर्वसहमति से चेयरमैन बनाने के लिए बातचीत हुई। इसमें कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया। 9 अप्रैल को सहकारी बैंक के दस अलग-अलग जोन के चुनाव होने थे। इनमें से आठ डायरेक्टर निर्विरोध चुने थे, जबकि दो डायरेक्टरों का चुनाव किया गया था। अब इन दसों को मिलकर शुक्रवार को बैंक का चेयरमैन नियुक्त करना था किंतु चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचने के कारण यह चुनाव नहीं हो सका।
विज्ञापन


कोट
शुक्रवार को बैंक के चेयरमैन पद का चुनाव होना था। चुनाव अधिकारी अनिल गौड आज किसी कारण वश नहीं पहुंचे। इसलिए चुनाव आज स्थगित कर दिया गया है। चुनाव की अगली तारीख क्या रहेगी यह तो चुनाव अधिकारी ही बताएंगे। - रामबीर यादव, जीएम, केंद्रीय सहकारी बैंक महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें