हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में हेमा ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांधी स्कूल में शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों में एक हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पहली कक्षा में एमपी हाई स्कूल की छात्रा हेमा प्रथम, द्वितीय स्थान पर हरियाणा हाई स्कूल की छात्रा कनिष्का रही तथा तृतीय स्थान आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा नताशा ने प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में हरियाणा स्कूल की छात्रा पलक प्रथम, एबीएम स्कूल की छात्रा जरनदिप कौर द्वितीय, गांधी हाई स्कूल की छात्रा नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय में हरियाणा स्कूल की ईशिका प्रथम, गांधी हाई स्कूल का छात्र मोहम्मद साहिल द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर एबीएम स्कूल की छात्रा प्रगति रही। कक्षा चौथी में आदर्श स्कूल का छात्र दिपेन गर्ग प्रथम, गांधी हाई स्कूल की छात्रा रिया द्वितीय, तृतीय स्थान पर डीएवी स्कूल की छात्रा प्रीति रही। कक्षा पांचवीं में आदर्श स्कूल का छात्र चाहत प्रथम, आदर्श स्कूल का छात्र शुभम द्वितीय, गांधी हाई स्कूल का छात्रा नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य शीला देवी ने की, जबकि प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सुरेशचंद्र सैनी ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि यदि आपका लेख सुंदर है तो अपनी हर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उपप्रधान भीम सैन शर्मा, नीरज गौतम, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, राजबाला, ममता व देशपाल आदि मौजूद रहे।