फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर 21 लोग गिरफ्तार, घुड़सवार होंगे तैनात

विज्ञापन
गश्त करती पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
लॉकडाउन-2 को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोग बेवजह मोहल्लों और सड़कों पर आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही हैं। सिटी थाना पुलिस ने दो दिन में अलग-अलग दस केस दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। दूसरी ओर ड्रोन कैमरों की मदद से भी शहर में नजर रखी जा रही है। अब घुड़सवारों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते लोग घर से बिना वजह ही घूम रहे हैं और गलियों में बैठे रहते हैं। अब इन पर पुलिस नजर रख रही है। लोगों को बार-बार समझाया जा रहा हैं कि घर से बिना वजह बाहर न निकले, फिर भी कई लोग नियम का पालन नहीं कर रहे। अब इन पर और अधिक सख्ती के लिए पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने ड्रोन कैमरों की मदद लेकर लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन में सिटी थाना पुलिस 21 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया है। जिला में पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं। महिला पीसीआर लोगों से अपील कर रही हैं कि बेवजह घर से न निकलें।
प्रवक्ता ने बताया कि कई कॉलोनियों में जहां पीसीआर गाड़ी जाने का रस्ता नहीं है, अब इन गलियों में गश्त के लिए घुड़सवार पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इस काम के लिए दो टीमें तैयार की गई हैं। डीएसपी मित्रपाल, सिटी एसएचओ व साइबर सेल मिलकर ड्रोन कैमरे से शहर में लोगों पर नजर रख रहे हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग में घर से बाहर इकट्ठा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह टीम अपने साथ मदद के लिए घुड़सवार पुलिस भी साथ रखेगी, जो गलियों व पार्कों के पास गश्त करेगी। हालांकि शहर में ड्रोन की आवाज होने पर लोग घरों में चले जाते हैं और बाद में बाहर आ जाते हैं। लोगों की नजर पुलिस के ड्रोन पर रहती है।
विज्ञापन

34 वाहनों का चालान, नौ बाइकों को किया इंपाउंड
पुलिस लोगों को रोकने के लिए हर प्रयास कर रही है। पुलिस राइडर व पीसीआर भी अब चालान करने में जुट गई हैं। जो लोग बिना वजह घर से बिना हेलमेट लगाए बाइक पर घमते पाए उन 34 मोटरसाइकल चालकों के चालान व नौ बाइकों को इंपाउंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें