फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शिकायत देने पर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को हत्या के प्रयास की झूठी शिकायत देने पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी एक महिला को दबाव में लेने के लिए उसके भाई पर केस दर्ज कराया था। दूसरी ओर महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन

पुरानी सराय निवासी सुरेंद्र कुमार ने 13 फरवरी को थाना शहर पुलिस में शिकायत दी कि हुडा घर आ रहा था। गाड़ी के सामने एक युवक व उसका दोस्त ने अचानक बाइक आगे लगा दी और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली कार पीछे सीट में जाकर लगी। पुलिस ने दोनों पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। शक होने पर एसपी सुलोचना गजराज ने इकोनॉमिक सेल में तैनात एसआई रामेश्वर को सौंपी। शिकायतकर्ता से इस मामले में सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि झूठी कहानी गढ़कर आरोपी को फंसाने की साजिश थी। सुरेंद्र कुमार को आरोपी बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार ने पूछताछ पर बताया कि नारनौल क्षेत्र की रहने महिला के साथ रिलेशनशिप में पांच साल से रह रहा था, अब महिला कार्रवाई करने का दबाव बना थी। इसलिए महिला के भाई को फंसाने के लिए यह कहानी बनाई। आरोपी ने उत्तर प्रदेश से देशी कट्टा लिया। 13 फरवरी की शाम सात बजे कार के सामने खड़े होकर शीशे पर फायर कर किया। महिला ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। आरोपी जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें