फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुख-समृद्धि के लिए 21 धूनी तप कर रहीं

Sun, 11 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर में भजन करती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ की महंत शक्तिनाथ महाराज क्षेत्र के जन कल्याण और सुख समृद्धि के 21 धूनी तप कर रही है। धुनी तप रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धूनी तप में शहर और आसपास के गांवों से श्रद्धालु परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे है। इसके साथ-साथ शक्तिनाथ महाराज से आशीर्वाद ले रहे हैं। गांव की महिलाएं भजन कीर्तन कर महाराज के इस तपस्या में धर्म लाभ पा रहीं है। कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि महंत शक्तिनाथ महाराज पांच मई से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक दो घंटे 21 धूनी तप कर रही हैं।
धूप तप से पहल हवन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, कोषाध्यक्ष परमजीत ने बताया कि महंत शक्तिनाथ महाराज की इस 21 दिवसीय धूनी तपस्या में कमेटी सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर बिमला, कमला, शांति, संतोष, इंदिरा, केला देवी, धोली, सावित्री, राजेश,फूलवती, सुशील, ज्योति, रेखा, मिनू, माया, राजबाला, रचना, विद्या देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें