फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्ठि से फसलों को हुए नुकसान के लिए 2096 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोमवार तक 2096 किसानों ने कृषि विभाग में आवेदन जमा करवाएं हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बीमित किसान नुकसान के दावों के लिए 72 घंटे में आवेदन करने होते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को जिले में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले गिरे थे। इससे सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सरसों की फसल तैयार और कटाई की जानी थी।बारिश और ओलावृष्टि के कारण सरसों को ज्यादा नुकसान हुआ है। कई गांवों में 70 फीसदी तक नुकसान होने का अनुमान है। शुक्रवार से सोमवार तक विभाग को 2096 आवेदन मिले। सोमवार को कृषि विभाग के कार्यालय पर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। इसे देखते हुए विभाग ने दो काउंटर बनाया था। किसानों ने सरकार से मांग की हैं कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए समय रहते गिरदावरी कराकर मुआवजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें