फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष सोनीपत से लड़ूंगा चुनाव : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक राजकुमार सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोला। सैनी ने रविवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी कार्यालय महेंद्रगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में जाटों ने पूरा हरियाणा जला दिया। बाद में उन्हीं को सरकार ने आरक्षण, नौकरियां और मुआवजा दे दिया। केंद्र सरकार के 71 विभागों में 3 लाख 48 हजार अफसरों में से 12 से 13 प्रतिशत ओबीसी तथा अन्य विभागों में 3 से 5 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के लोग अधिकारी हैं। जबकि दलित की हिस्सेदारी तो इससे भी कम से एक से तीन प्रतिशत है। सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कमजोर हितों को सुरक्षित किया लेकिन सरकार ने कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की। सैनी ने कहा कि वो चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष सोनीपत से चुनाव लड़ेंगे। अगर वहां से हुड्डा चुनाव नहीं लडे़ंगे तो लोसुपा अपने किसी कार्यकर्ता को चुनाव लड़वा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोसुपा और बसपा गठबंधन को पूरा समर्थन मिल रहा है। बसपा आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लोसुपा दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि गठबंधन की तरफ से लोसुपा प्रदेश अध्यक्ष रमेश राव पायलट भिवानी महेंद्रगढ़ क्षेत्र से पहले ही उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं। वहीं, आगामी दो अप्रैल को गठबंधन के पांच अन्य प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जबकि अन्य प्रत्याशियों की घोषणा समीकरण देखकर की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोसुपा प्रदेश अध्यक्ष राव रमेश पायलट, लोकसभा प्रभारी गीतांजलि शर्मा, बसपा जिला प्रभारी रामचंद्र डिंडोरिया, कैलाशगढ़, लोसुपा हलका अध्यक्ष मुकेश छाजियावास, भिवानी शहरी कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामफल यादव, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, राजेश यादव समेत दोनों पार्टियों के अनेकों कार्यकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें