फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका में टैंपों के चालकों का धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका के टैंपों ड्राइवर पिछले चार दिन से हड़ताल पर बैठ जाने से शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। कूड़ा कलेक्शन करने वाले टैंपों ड्राइवरों को सात माह से वेतन नहीं मिल रहा। उसी को लेकर ड्राइवर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं। पिछले चार दिनों से न तो शहर की सड़कों पर झाडू़ लगी और न ही गली-मोहल्लों से कूड़े का उठान रहा। वहीं, हड़ताल पर बैठे कर्मी नपा परिसर में ताश खेलकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।
शहर की सफाई नहीं होने से नगरपालिका प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पालिका की ओर से कूड़ा उठाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। नपा प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंनेे हड़ताल समाप्त नहीं की। उनकी मांग है कि जब तक उनको सात माह का वेतन नहीं मिलता तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन


यहां लगे हैं गंदगी के ढेर
टैंपों ड्राइवरों द्वारा हड़ताल किए जाने पर शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। प्रशासन की ओर से इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। शहर के मोहल्ला सैनीपुरा, राजकीय प्राथमिक स्कूल नया बास के सामने, अस्पताल के बाहर, एसडीएम आवास के बाहर, सिंचाई विभाग के बाहर, रेलवे स्टेशन के बाहर, विश्वकर्मा चौक सहित अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।

सबसे ज्यादा परेशान दुकानदार
शहर में तीन दिन से सफाई नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों को हो रही हैं। दुकानों के सामने पड़ी गंदगी के कारण मच्छर पनपने लगे हैं और दुर्गंध आने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान के सामने गंदगी होने के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।

चौथे दिन रहा धरना जारी
नगरपालिका में टैंपों के चालकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता आउटसोसिंग नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा के प्रधान दौलत राम सैनी ने की। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का हल नहीं होगा तब अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

बता दें कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था के तहत घर-घर से कूड़ा कर्कट उठाने के लिए पांच टैंपों लगाए हुए हैं। इन टैंपों का संचालन करने के लिए आउट सोर्सिंग के तहत ड्राइवर लगाए हुए हैं। इन ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें सात महीने वेतन नहीं मिला है। इसके चलते अब उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। अपने वेतन की मांग को लेकर वो एक सप्ताह पूर्व हड़ताल पर चले गए थे। इस अवसर पर दीपक, मुकेश, विजय, छोटेलाल, प्रदीप, मुकेश, हरीश, अनुज, विकास, पवन उपस्थित थे।
विज्ञापन


वर्जन
इस मामले में मैंने एसडीएम महेंद्रगढ़ विनेश कुमार की ड्यूटी लगाई है। मंगलवार को महेेंद्रगढ़ में रहूंगी और इस विषय में एसडीएम से चर्चा करूंगी।
-गरिमा मित्तल, जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़।

वर्जन
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी ताश खेल रहे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं कुछ समय के लिए बाजार चला गया था। भविष्य में हड़ताल या ड्यूटी के दौरान ताश न खेलें इस बारे में कर्मियों को समझाया जाएगा।
- दौलतराम सैनी, प्रधान, आउट सोर्सिंग कर्मचारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें