फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा प्रशासन ने दुकानदारों के समक्ष हाथ जोड़कर कर अतिक्रमण हटाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
तीन दिन मुनादी करवाने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया तो पालिका प्रशासन ने दुकानदारों के समक्ष हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने की अपील की। साथ ही प्रशासन ने उनको चेतावनी दी कि यदि वो ऐसा नहीं करेंगे तो बुधवार से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले चालान होंगे। चालान के बाद भी यदि अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से नपा प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार दुकानदारों से अपील कर रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा छह से आठ जून तक अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवाई थी। सोमवार दोपहर बाद पालिका के सचिव हंसराज सोनी और कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार समेत पालिका का अतिक्रमण हटाओ टीम बाजार में पहुंचा। इस दल ने अपने अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन दुकानदारों से खासकर ऐसे दुकानदारों से जिन्होंने सड़क पर दो से चार फुट तक अपना सामान रख कर अतिक्रमण कर रखा था या फिर तिरपाल या बोर्ड आदि लगा कर मार्ग को बाधित कर रखा, उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए बुधवार तक अपना सामान हटाने की अपील की। नपा अधिकारियों का व्यापारियों से हाथ जोड़ कर की गई यह अपील शंकर बाजार से शुरू होकर, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, सीएसडी कैंटिन रोड, आईटीआई रोड होते हुए राव तुलाराम चौक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से चलेगा अभियान
पालिका के सचिव हंसराज सोनी ने बताया कि दुकानदारों से व्यक्तिगत संपर्क करके अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है। साथ ही उन्हें इसके लिए एक दिन का ओर समय दिया गया है। बुधवार से पालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पाया गया तो उनके चालान किए जाएंगे। चालान के बाद भी यदि दुकानदार नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोनी ने दावा किया कि किसी भी सूरत में बाजारों में अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें