विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सफाई के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मिलकर संस्थान परिसर में सफाई अभियान चलाया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां साफ सफाई होती है वहां देवता वास करते हैं। इसलिए हमें अपने आस-पास पूर्ण स्वच्छता रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हमें एक आदत के रूप में अपनाना होगा, ताकि बदलाव की ये लहर चारों तरफ दिखाई दे। प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ही नहीं बल्कि उनके मन में उपजे गंदे विकारों को भी निकालना है। इस मौके पर नरेश शर्मा, अनिल सुलतानियां, विकास यादव, समुद्र सिंह, राकेश यादव, हिम्मत सिंह, मनोज यादव, मधुबाला, पवित्रपाल, मलखान सिंह, देवेंद्र यादव, शीतल दास, दयासिंह, सिकंदर सिंह, जसविंद्र सिंह, मनेंद्र, अशोक यादव, संजीव यादव, करुणा रानी, जसवंत सिंह, अंजनी कुमार, विनीत, कपिल, शेरसिंह, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।