अध्यापक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को रावमा विद्यालय ढाणी बाठोठा में हुई। बैठक में त्रिवार्षिक चुनावों के बारे में चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान धर्मपाल शर्मा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके चलते जिला कार्यकारिणी ने अपने-अपने सभी पांच खंडों व जिला कार्यकारिणी के चुनावों की घोषणा का ऐलान कर दिया है। अटेली खंड के चुनाव 15 सितंबर को शाम 3 बजे अनाज मंडी में होंगे। नांगल चौधरी खंड के चुनाव 16 सितंबर को रणबीर सिंह पार्क में, नारनौल खंड के चुनाव पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 18 सितंबर को होंगे। कनीना खंड के चुनाव 19 सितंबर को रावमा विद्यालय में तथा महेंद्रगढ़ के चुनाव 21 सितंबर को रणबीर हुड्डा पार्क में होंगे। जिला कार्यकारिणी के चुनाव 8 अक्तूबर को यादव धर्मशाला नारनौल में होंगे। राज्य कार्यकारिणी के चुनाव 11 से 13 नवंबर को पलवल में होंगे। इस अवसर पर रमेश कुमार, शेरसिंह, धर्मेंद्र यादव, अमीलाल, सुरेश यादव, कृष्ण यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव व मुकेश आदि मौजूद रहे।