फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीलाल जयंती मनाने के लिए अभय चौटाला ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। इनेलो पार्टी के संस्थापक स्व. चौधरी देवीलाल की 104वीं जयंती भिवानी में 25 सितंबर को जन सद्भावना सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह बात प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने रविवार देर शाम अटेली हलके के गांव नौताना व भोजावास में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने ग्रामीणों को देवीलाल की जयंती पर भिवानी पहुंचने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सत्यवीर यादव नौताना ने की।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की सरकार को बने हुए तीन साल हो गए हैं। परंतु भाजपा सरकार ने आज तक अपने चुनावी वायदे पूरे नहीं किए हैं। जिनमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों को फसल मूल्य लागत से 50 प्रतिशत ज्यादा मूल्य देना, विदेशों से काला धन वापस लाकर जन धन खातों के माध्यम से 15-15 लाख रुपये खातों में डालना, वन रैंक वन पेंशन लागू करना, 24 घंटे बिजली देना, सम्मान पेंशन एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपये करना, बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगार भत्ता 6000 व 9000 हजार रुपये देंगे, लड़कियों को स्कूल जाने के लिए स्कूटी देने, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने जैसे अनेक वायदे किए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राव होशियार सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, जसबीर ढिल्लो एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, विद्यानंद लांबा, छोटेलाल गहली, रवींद्र गागडवास, प्रवक्ता लक्खी सोनी, सुदेश ढिल्लो, कमला चौधरी, कर्मवीर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें