अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गावं सुराणी में शहीद सुरेन्द्र पाल द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को समाजसेवी सतीश यादव ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन हिस्सा ले रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो खेल को बारीकी से खेले तथा अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। हार जीत सिक्के के दो पहलु होते हैं। टीम के हार जाने के बाद खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों का हार से सबक लेकर आगे की रणनीति बनानी चाहिए। इस संबंध में कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 7100 रुपये तथा द्वितीय रहनी वाली टीम को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, सूबेदार राजपाल यादव, ऋषि राज, गौरव, रोहित, मीनू, प्रीतम, कृष्ण, सचिन, दिनेश, पंकज, आशीष यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।