पतंग बनाओ प्रतियोगिता के बच्चों ने दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में पतंग बनाओ व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर पतंग बनाकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। नौवीं और ग्यारहवी के छात्राओं ने मेहंदी लगाकर हरियाली तीज पर्व मनाया।
इस मौके पर बीईओ राजेंद्र सिंह, डीन कमल सिंह यादव ने विद्यार्थियों को तीज पर्व की बधाई दी। प्राचार्य पवन शर्मा, चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को तीज की बधाई दी। इस मौके पर शिखर यादव, बरखा सिंह, पवन राव, अशोक कुमार, सुखबीर, विजय आदि मौजूद रहे।