फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, हाईवे नंबर 148-बी पर हुआ हादसा

Mon, 15 Dec 2025 11:58 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नानरौल

सार

ट्रक ने रविवार देर शाम हाईवे नंबर 148-बी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। युवती अपनी सहेली से मिलने आई थी जिसके बाद घर लौटते समय ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे नंबर 148-बी पर रविवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। युवती अपनी सहेली के पास उनके गांव शाहपुर अव्वल आई थी, जिसे वापस घर छोड़ने जाते समय ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


शाहपुर अव्वल निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर को उनके घर नसीबपुर निवासी निकिता उनकी बेटी सुधा से मिलने आई थी। दोनों आपस में सहेलियां हैं। जब रविवार शाम को वह अपनी बेटी सुधा और उसकी सहेली निकिता को लेकर नेशनल हाईवे 148-बी सड़क से नारनौल की ओर जा रहा था तो रास्ते में उनका भतीजा सुधीर मिल गया। जिसके साथ निकिता को बैठा दिया और नसीबपुर छोड़ने की बात कही। 

इस दौरान कुछ दूरी के बाद ही एक ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें