फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कक्षा की दो बच्चियों से छेड़छाड़,आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नांगल चौधरी एरिया के एक गांव में पहली कक्षा की दो बच्चियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां गांव में 11 जनवरी की शाम पांच बजे शौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान गांव के ही जगदेव (23) ने अकेला पाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। दोनों बच्चियों ने घर जाकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुुसार एक बच्ची पांच साल और दूसरी छह साल की है। दोनों गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के साथ जातिसूचक शब्द का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें