सफाई कर्मचारियों ने कचरा एकत्रित कर मनिहारी गली में लगाया ढेर, दुकानदार परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एक तरफ सरकार समय-समय पर देश और प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने में लगी है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार अनेक नियम भी बनाएं हैं। लेकिन सरकार का यह स्वच्छता अभियान नारनौल में शहर में दम तोड़ा दिखाई दे रहे है। खुद नगर परिषद के कर्मचारी इस स्वच्छता नियमों को तोड़ते दिखाई दे रहे है। नगर परिषद के कर्मचारी शहर के मुख्य बाजार में जगह-जगह से कूड़ा-करकट उठाकर मात्र एक जगह पर एकत्रित कर देते हैं। जिसमें कारण एक जगह पर काफी मात्रा में गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर के मुख्य बाजार में स्थित मनिहारी गली में कूड़े का ढेर लगा है। जिसके कारण दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।
मनिहारी गली में स्थित दुकानदारों ने बताया कि गत एक सप्ताह से गली के मोड़ पर गंदी का ढेर लगा हुआ है। यहां पर नगर परिषद की तरफ से एक महिला कर्मचारी साफ-सफाई करने आती है। वह महिला पूरी गली का कूड़ा-करकट उठाकर एक स्थान पर एकत्रित करती है। जिसके कारण एक स्थान पर काफी मात्र में गंदगी ढेर लग जाता है। गंदगी का एक स्थान पर ढेर लग जाने के कारण यहां पर हमेशा बदबू आती रही है। वहीं, इस गंदगी को उठाने के लिए यहां पर नगर परिषद की तरफ से कोई कर्मचारी नहीं आते। हमेशा एक स्थान पर पूरी गली की गंदगी एकत्रित होने के कारण बीमारियां फैैलने का खतरा भी बना हुआ है।
अधिकारियों और सीएम विंडो में दी शिकायत, नहीं हुआ समाधान
दुकानदार जसवंत, नंदलाल उर्फ नंदू, राजेश, कृष्ण कुमार, विकास सोनी, रवि, बबलू, निहाल, देव सोनी, मोनू व डिंपल ने बताया कि इस संबंध में अनेकों बार नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। लेकिन इस समस्या की तरफ कोई भी नप अधिकारी ध्यान नही दे रहे। उन्होंने बताया कि नप अधिकारी हर बार एक आश्वासन देते कि कल सुबह कूड़ा उठवा दिया जाएगा। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। समस्या का समाधान नहीं होने पर शिकायत सीएम विडों में लगाई, परंतु वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। जिसके कारण यहां पर स्थित दुकानदारों का इस गंदगी से बुरा हाल है। में दुकानदारों ने बताया कि अनेक बार वार्ड पार्षद केशव संघी को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन फिर भी आज तक कोई समाधान नहीं हो सका। वार्ड पार्षद इस समस्या करवाने की बजाय वहीं पर कूड़ा-करकट और डालने की बात कहते हैं।
दो-तीन दिनों कूड़ा-करकट उठाने वाले तीन-चार टैंपो खराब पड़े हैं। जल्द ही जल्द टैंपो ठीक करवाकर कूड़ा उठा लिया जाएगा। मनिहारी गली संकरी होने के कारण वहां पर ट्रैक्टर-ट्राली प्रवेश नहीं कर सकती। जिसके कारण वहां पर कूड़ा-करकट जमा हो गया है। जैसे ही टैंपो ठीक हो जाएगा, सारा कूड़ा-करकट उठा लिया जाएगा।
भारती सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद