नारनौल। श्री नारायण सेवा समिति नारनौल द्वारा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर रामलीला से पूर्व सोमवार को समिति सदस्यों की एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें रामलीला कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी का संरक्षक रघुबीर सैनी, प्रधान वेदप्रकाश सैनी, उपप्रधान दयानंद, रोहताश नंबरदार, सचिव मनोज निर्मल, कोषाध्यक्ष अरविंद गर्ग, मंच संचालक भारत भूषण तायल, मेक-अप इंचार्ज संजय गौड़ और दीपक सैन, ड्रेस इंचार्ज उमेश वर्मा और सोनू शर्मा, निर्देशक संजय जाबर और संजय वर्मा, स्वागतकर्ता विजय जैन, साधुराम सैनी, अमित सिंघल, ग्राउंड इंचार्ज रामकिशोर, स्टेज इंचार्ज जगदीश बिल्ला, रोहताश सैनी, अमित सैनी, बिशन गोयल, गौरव सिंघल, देवकी सैनी, नरेश तायल को नियुक्त किया गया। कमेटी के प्रधान वेदप्रकाश ने बताया कि रामलीला का अभ्यास 25 अगस्त से 16 सितंबर तक तथा रामलीला का आयोजन 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक किया जाएगा। मीटिंग में अंकित, विष्णु भारद्वाज, होशियार सिंह, टोनी शर्मा, आत्मप्रकाश गर्ग, विकास कटारिया, कालू सैनी, राहुल वर्मा, रामदेव सैनी, ओमप्रकाश, सुरेश जोशी व उमाशंकर आदि कलाकार उपस्थित थे।