फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी एवरग्रीन स्कूल में मनी तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी एवरग्रीन स्कूल में मनी तीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीज का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में गीत, भाषण, नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के राजस्थानी नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। पतंग बनाओ, मेंहदी, पतंग उड़ाओ, पेंटिग प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक रविंद्र कुमार एवं मंजू शर्मा ने बताया कि पतंग बनाओ प्रतियोगिता में महक मेहता, अभिषेक, रोहित यादव, जीवल, यश, कुनाल, लक्ष्य, यश, कृष । मेहंदी में प्रीति, चहल, कीर्ती, पूर्वी मुस्कान, सोनिया, लतीक्षा, गरिमा, शिवांशी, नुपुर, जैशमा एवं पेंटिग में पलक, भावन, राघव, राहुल, मोहित, दीपेंद्र को विजयी रहे। पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में प्रशांत, दक्ष, आरुष की पतंग सबसे ऊंचाई तक उड़ी । प्राचार्य डॉ. जेएस कुंतल ने सभी विजेता प्रतिभागियों के के प्रदर्शन को सराहा। संस्था वाइस चेयरमैन कौशल्या अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टॉफ को तीज की बधाई दी। प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान एक त्योहारों का देश है जहां हर मौसम में त्योहार अपनी रंग-घटा बिखेरते हुए मिलजुल कर प्रेम से रहने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें