फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने नृत्य से सबको किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने नृत्य से सबको किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सूरज स्कूल के जूनियर विंग के प्रांगण में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एकल नृत्य व काइट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विंग हेड कविता सोनी ने बताया कि एकल नृत्य में पूजा, तमन्ना, भावना, साक्षी, अंजली, करुणा, कल्पना, सुहानी सहित अनेक छात्राओं ने अपनी नृत्यकला के दम पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पतंग बनाओ प्रतियोगिता में रितिक, कार्तिक, तनिश, वंदना, विवेक, आदित्य, भविष्य आदि ने सुंदर पतंगेें बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय की निदेशिका गायत्री राव ने कहा कि जीवन का प्रत्येक दिन एक त्योहार की तरह होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें