फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री मेंहदीपुर बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार देर रात सीताराम मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड का पाठ किया गया। सुंदर कांड का पाठ बालकिशन अग्रवाल के सान्निध्य में हुआ।
विज्ञापन

पंडित उमादत्त शर्मा ने विधिवत पूजन करवाया तथा रामधुन, गणेश वंदना व हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुंदरकांड पाठकों में योगेश शर्मा, महावीर प्रसाद, नवीन बंसल, काशीनाथ, दीपक वालिया, क्रांति निर्मल शास्त्री, महेश शर्मा, दीपक गुप्ता व नरेश चौधरी आदि शामिल रहे। सुंदर कांड पाठ के उपरांत भजनों का दौर आरंभ हुआ। जिसमें म्यूजिक मास्टर गौतम ने ‘तेरा दरबार यूं ही सजता रहे’, सुदेश शर्मा ने ‘बालाजी बैठो है, जो लेणो है सो मांग लो’, नरेंद्र गर्ग ने ‘गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना’, लालचंद सैनी ने ‘भरोसे थारे चली सतगुरु मेरी नाव’ व युवा गायक मास्टर राहुल शर्मा ने ‘लुट रहा लुट रहा रे बाबा का खजाना लुट रहा रे’ गाकर सभी भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर गोबिंद भारद्वाज, भगवती प्रसाद शर्मा, रत्न सैनी, जवाहर सोनी, मुकेश सैनी, चंचल संघी, प्रमोद गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, धन्नू, जगमोहन, संजय अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, राकेश गुप्ता, मदनमोहन संघी, सोहनपाल, बजरंग गुप्ता, रोहताश सैनी, संदीप संघी, दौलतराम गर्ग, राजकुमार, जेपी सर्राफ, सीताराम सर्राफ, राजकुमार चौधरी, इंद्र भार्गव, पंकज गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें