अटेली स्टेशन पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
मंडी अटेली। अटेली स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए कर्नल अशोक चौहान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को महिलाएं भी धरने का हिस्सा बनीं।
धरने को संबोधित करते हुए कर्नल अशोक चौहान ने कहा कि क्षेत्र में हजारों सैनिक व पूर्व सैनिक हैं। अटेली स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव न होने की वजह से इन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं सवारी गाड़ी 74001 का विस्तार रेवाड़ी से निजामपुर करने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार लिखा गया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पांच सांसद व रेल के उच्च अधिकारियों को तीन साल से ज्ञापन दे रहे हैं। लेकिन उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगें नहीं मानने पर मजबूरन अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।
पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र की यह मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जंतर मंतर भी धरना शुरू कर देंगे। वहीं दैनिक यात्री संघ के संरक्षक राजपाल ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुनीता यादव, माया आर्य, सुशीला, सुमित्रा, कविता, ज्ञानी अंग्रेज सिंह सहित अनेक लोग धरने में उपस्थित रहे।
फोटो - अटेली स्टेशन पर धरने में बैठी महिलाऐं व अन्य