फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत पांच सेंटरों पर 2196 बच्चे देंगे आज परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों का 134ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश होना है। इसके लिए जिले के पांच सेंटरों पर 2196 बच्चे रविवार को परीक्षा देंगे। इसे लेकर विभाग ने तैयारी कर ली है। पर्यवेक्षक के रूप में उपनिदेशक मनोज वर्मा को लगाया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों पर टीचरों के अलावा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा का पेपर डीईओ ऑफिस नारनौल से मिलेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होगी। नारनौल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल), महेंद्रगढ़ में मॉडल संस्कृति स्कूल, अटेली में चंपादेवी राजकीय स्कूल, नांगल चौधरी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) व कनीना में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) में परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान बच्चे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड व पंजीकरण फार्म की छाया प्रति लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि फार्म कलेक्शन के लिए हर कक्षा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि अभिभावकों को परेशानी न हो। परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित होगा। निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पहली सूची 19 अप्रैल को जारी होगी। दाखिला 22 से 24 अप्रैल तक होंगे। दूसरी दाखिला सूची 25 अप्रैल को जारी की होगी। दाखिले 29 अप्रैल से एक मई तक होंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक व बच्चे
नारनौल- 685
अटेली- 340
महेंद्रगढ़- 638
नांगल चौधरी -114
कनीना- 419
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें