लक्की सीगड़ा ने वर्कशाप में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
महेद्रगढ़। क्षेत्र की सामाजिक संस्था बीएमडी युवा क्लब के चेयरमैन लक्कीराव सीगड़ा ने डिजिटल लिट्रेसी पर आधारित कंज्यूमर्स एजूकेशन वर्कशॉप में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया।
लक्कीराव सीगड़ा ने बताया कि इस वर्कशॉप का आयोजन जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय यूथ केन्द्र नई दिल्ली के एनडी तिवारी भवन ऑडिटोरियम में किया गया। वर्कशॉप डिग्निटी इंडिया, कंज्यूमर्स वॉइस, कंज्यूमर्स इंटरनेशनल एवं इंडियन कंज्यूमर्स से फेडरेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। वर्कशॉप में भाग लेने वालों को प्रशस्ति पत्र भी देकर सम्मानित किया गया।