फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम सेवक मंडल की ओर से 181 निशान जैतपुर धाम के लिए हुई रवाना

Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64-शहर के मुख्य  मार्गों से श्रीश्याम निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री श्याम सेवक मंडल महेंद्रगढ़ की ओर से जैतपुर धाम के पैदल निशान यात्रा निकाली गई। मंडल के संस्थापक सुनील गर्ग ने बताया कि यह निशान यात्रा सुबह 8:15 बजे श्री रामलीला परिषद स्थित संतोषी माता मंदिर से चलकर जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंकज गौड़ ने विधिवत मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न कराया। मंडल के सभी पदाधिकारियों द्वारा इसे रवाना किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह निशान यात्रा भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला सैनी पुरा, चामधेड़ा, अटेली रोड से होते हुए जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई। निशान यात्रा में 181 श्यामभक्त अपने हाथों में बाबा की निशान लेकर डीजे पर झूमते हुए बाबा का जयघोष करते हुए जा रहे थे। रास्ते में दुकानदार फूलों की वर्षा एवं ठंडा शरबत पिलाकर उनका स्वागत कर रहे थे। इस अवसर पर मंडल के संस्थापक सुनील गर्ग, पंकज गौड़, दिनेश खोरीवाला, अमित गुप्ता, अंशु पंसारी, विजय कुमार कानौड़िया, मोतीलाल, अमरसिंह सोनी सहित अनेक श्यामभक्त इस निशान यात्रा की विशेष रूप से देखभाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें