फोटो नंबर-02सम्मेलन के लिए रवाना होते अग्रवाल समाज के लोग। स्रोत- संस्था
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शक्तिपीठ अग्रोहा में आयोजित 18 कुंडिया महालक्ष्मी यज्ञ में शनिवार को महेंद्रगढ़ से पदाधिकारी व सदस्य पहुंचे। उन्होंने भी निर्माणाधीन कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिर में हाजिरी लगाई।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि शक्तिपीठ पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सभी सदस्यों का पटका माला पहनाकर और समृद्धि चिह्न भेंट कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शक्तिपीठ में बनने वाला महालक्ष्मी मंदिर ऐतिहासिक होगा। प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग द्वारा शक्तिपीठ में यह चतुर्थ महायज्ञ करवाया जा रहा है। विनय कुमार गोयल एडवोकेट शहरी अध्यक्ष, सुशील गोयल जिला संरक्षक, सत्यनारायण गुप्ता जिला मंत्री, श्याम सुंदर बंसल, सत्यनारायण चौधरी, जीतू कंछल, अनीता कंछल, ओमप्रकाश सिंघल, राजबाला गर्ग, बाला चौधरी, आनंद जोशी, पुष्पा गोयल, अजय गोयल, विनय गोयल, नैना गोयल आदि थे।