सामाजिक संगठनों और अमर उजाला के सहयोग से सोमवार को छोले चावल और दाल चावल का वितरण किया गया। खाने के साथ लोगों को मास्क भी वितरित किए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए। सोमवार को शहर में संगठनों ने 1742 पैकेट खाना वितरित किया। खाना वितरण के साथ लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछताछ की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि साधारण खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत होने पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। अस्पताल में फ्लू क्लीनिक की सेवाएं चल रही हैं।
प्राचीन हनुमान मंदिर में गरीब लोगों को कढ़ी व चावल वितरित किए गए। प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रधान साहिल भालोठिया ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों और घरों में रहने वाले 1062 गरीबों को कढ़ी व चावल खिलाया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरपीएस कॉलेज, मोहल्लभ कोका बंगड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित झुग्गी झोपड़ी, मौहल्ला कुम्हारान में, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रह रहे गरीब लोगों, ब्रह्मचारी मंदिर के पास स्थित झुग्गी झोपड़ी, गोशाला रोड, ऑटो मार्केट में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले को कढ़ी व चावल खिलाया गया। इस अवसर पर अतुल लामडियावाल, अशीषा भालोठिश, दीपक भालोठिया, दीप भालोठिया, महेश भाटिया व तपीश शर्मा मौजूद थे।
श्री श्याम मित्र मंडल ने 680 पैकेट भोजन बांटा
सोमवार को चावल छोले, चावल दाल वितरित किया। सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल और अमर उजाला फाउंडेशन ने लोगों को भोजन के साथ सैनिटाइजर भी वितरित किया। आरपीएस कॉलेज बलाना, आरपीएस स्कूल में बनाए शेल्टर होम, यदुवंशी स्कूल , रिवासा फाटक, कुराहवटा रोड,पावर हाउस के पास, माजरा चुंगी, रेलवे रोड, मोदाश्रम, ऑटो मार्केट,पंचमुखी हनुमान मंदिर, सैनीपुरा,ऑटो मार्केट, ब्रह्मचारी रोड में 680 पैकेट भोजन वितरित किया। महेंद्रगढ़ शहर में भोजन के लिए प्रमोद निंबेहड़ा के मोबाइल नंबर 9991204070 पर कॉल कर सकते हैं।
छह टीमें बनाकर वालंटियर की मदद से पहुंचा रहे खाना
कनीना। श्रीश्याम मित्र मंडल ओर अमर उजाला फाउंडेशन कोरोना वायरस के चलते चल रहे लॉकडाउन में गरीब और जरुरतमंद लोगों को मोबाइल वैन से घर-घर जाकर खाना पहुंचाया। श्रीश्याम मित्र मंडल की ओर से कृष्ण कुमार कथूरिया, दिनेश कुमार कथूरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि सुबह छह बजे पहले चाय वितरित किया जाता है। उसके बाद नौ बजे से खाना वितरित किया जाता है। संस्था के 17 सदस्य 6 टीम बनाकर वालंटियर कि मदद से हर एक-एक जरूरतमंद तक खाना पहुंचाते है। इस मौके पर मुकेश गर्ग, अनिल गर्ग, संजय मित्तल, सुरेश, नितेश, राजू मौजूद थे।