फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला ओवरफ्लो होने से गंदे पानी का तालाब बन गया चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मसानी चौक पर नाला ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर आ गया। पूरा चौक कुछ मिनटों में तालाब के रूप में तबदील हो गया। बदबूदार पानी चौक पर भरने के कारण यहां से गुजरने वालों को परेशानी सहनी पड़ी। दुकानदार भी गंदे पानी की समस्या को लेकर असहाय दिखे।
मसानी चौक के आगे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास चौराहे पर नाला ओवरफ्लो होने के कारण गंदे पानी का तालाब बन गया। इस रोड पर बीडीपीओ, कृषि विज्ञान केंद्र, वन विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पड़ते हैं। इस चौक से महज 50 मीटर दूर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। मोहल्ला पड़ाव की ओर से से आने वाले नाला पूरा रुका हुआ था। नाला रुका होने के कारण गंदा पानी तेजी से सड़क पर आ रहा था।। कुछ समय ही होदी भी भर गई। इस होदी में पेयजल आपूर्ति वाली वॉल्व है। जिससे अलग अलग एरिया में पानी आपूर्ति के लिए खोला बंद किया जाता है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि छह महीने से यह दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी से इतनी तेज दुर्गंध निकलती है कि आदमी खड़ा नहीं रह सकता। गर्मी के मौसम में गंदे पानी में मच्छर, मक्खी भी पनपने लगे हैं। सारा पानी दुकानों के आगे भर जाने की वजह से दुकानदारी भी प्रभावित होती है। गंदा पानी होदी में भी गिर रहा है। इस कारण घरों में दूषित पानी पहुंचेगा। दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका को इस संबंध में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि हमें स्वयं को ही नाले का साफ करना पड़ता है।
पिछले छह महीने से यह परेशानी चल रही है। लोग यहां कूड़ा डाल देते हैं। नगरपालिका कूड़ा उठाकर नहीं ले जाती। सारा कूड़ा नाले में जमा हो जाता है । नाले रूक जाते हैं। नपा कर्मचारी इसकी सफाई नहीं करते। हमें स्वयं को नाली साफ करनी पड़ती है। लीलाराम।
नाला रुक जाने से सारा गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। दुकानों के आगे पानी भर जाने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। प्रशासन को प्रतिदिन इसकी सफाई करवानी चाहिए। नाली का कूड़ा उठाकर भी ले जाना चाहिए ताकि कूड़ा दोबारा से नाले में न जाए। महीपाल।
नालेे की दिक्कत कई दिन से चल रही है। यहां पूरे दिन दुर्गंध आती रहती है। मच्छर भी पनपने लगे हैं। पालिका कर्मचारियों को मौखिक रूप से कई बार शिकायत कर चुके हैं। मुकेश
विज्ञापन

नाले के कारण काफी परेशान हैं। दूसरे दिन ही नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। हमें स्वयं को ही सफाई करनी पड़ती है। नगरपालिका से कोई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आता। कृष्णपाल
हमारे पास नाले की सफाई से संबंधित किसी की शिकायत नहीं आई है। अगर नाला ओवरफ्लो हो रहा है तो बुधवार को सफाई करवा दी जाएगी। रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें